पंजाब15अक्टूबर*महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के पति,सास व ननद पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 14 अक्तूबर (शर्मा): डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह व सदर थाना के प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि गांव कुंडल निवासी महिला ने बच्चे के साथ नहर में कूद कर आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने भोली कौर पत्नी राजिंद्र सिंह वासी चावला कालोनी श्रीगंगानगर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 94, 12.10.2021 भांदस की धारा 306 आईपीसी के तहत बलविंद्र सिंह उर्फ बंटी पुत्र गुरदीप सिंह वासी कुंडल, राजवीर कौर पुत्री गुरदीप सिंह व गुरदीप सिंह की पत्नी छिंदो बाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में उसकी सास छिंदो बाई पत्नी गुरदीप सिंह, पति बलविंद्र सिंह व ननद राजवीर कौर को काबू कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी शोभा कौर को अक्सर उक्त लोग तंग परेशान करते थे। इनसे तंग आकर उसने अपने दो वर्षीय बच्चे के साथ उसने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली थी।
फोटो:1, जानकारी देते डीएसपी व मृतक महिला व उसका बच्चा फाईल फोटो
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*
नई दिल्ली24जून26*FCRA: एनजीओ पर सरकार ने कसा शिकंजा; विदेशी चंदे के नियमों में बड़े बदलाव किए गए,