पंजाब14दिसम्बर23*पटेल पार्क सुधार सभा द्वारा पार्क में पक्का ट्रेक व सुधार के लिए एसडीएम को सौंपा मांगपत्र
-प्रशासन द्वारा पार्क में निशुल्क खेल प्रशिक्षण मुहैया करवाया जाएगा : एसडीएम अरोड़ा
अबोहर, 14 दिसंबर (शर्मा/सोनू): पटेल पार्क सुधार सभा द्वारा गली नंबर 6 पटेल पार्क में बच्चों, युवाओं व सीनियर सिटिजनों को सैर, दौड़ व खेलों के लिए पक्का ट्रेक व पार्क के सुधार के लिए मांगपत्र एसडीएम श्री रविंद्र सिंह अरोड़ा को उनके पार्क में निरीक्षण के दौरान सभा के अध्यक्ष अनु धवन, डा. पाल मदान व एडवोकेट देसराज कंबोज के नेतृत्व में सौंप कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
एसडीएम अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से अबोहर के पटेल पार्क में भी शीघ्र पक्का ट्रेक व पार्क का सुधार करवाया जाएगा। पटेल पार्क में निशुल्क खेलों का प्रशिक्षण व खेल किटें मुहैया करवा के खिलाड़ियों को प्रभावशाली बनाकर निखारा जाएगा।
एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि पटेल पार्क में आसपास के इलाके के अलावा गली नंबर 1 से 15 तक के लोग हर रोज सुबह शाम सैर करने आते हैं। पिछले पांच वर्षों से लगातार पटेल पार्क सुधार सभा के सदस्यों द्वारा पार्क में घास, पौधे, झूले, लाइटें, साउंड व्यवस्था करके पार्क की हर प्रकार की देखभाल करना सराहनीय है। पूर्व एसडीओ बिजली बोर्ड सुरेंद्र सिंह बहल ने कहा कि भारत को आजाद हुए 76 वर्ष बीत चुके हैं परंतु सरकार व प्रशासन द्वारा पार्क की सुध न लेने से यह पार्क छप्पड़ बन गया था। अध्यक्ष अनु धवन ने कहा कि पिछले कई वर्षों से जब भी भारी बरसात होती व तूफान आने के वक्त लोगों का यहां से आना जाना बंद हो जाता था और लोगों का जीवन नर्क बन जाता था। मा. जगजीत कंबोज ने कहा कि सुधार सभा द्वारा समाजसेवी व दानी लोगों के सहयोग से पार्क में करीब दो दर्जन बैंच-चेयर व साउंड सिस्टम के अलावा झूले लगवाए गए हैं। रिटायर्ड वेटेनरी अधिकारी डा. हरभजन बहल व रिटायर्ड बागबानी अधिकारी गुरांदित्ता कंबोज ने एसडीएम अरोड़ा द्वारा पार्क की दशा सुधारने के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सुधार सभा के सदस्य अशोक मगन, कमल खन्ना, डा. सुरेंद्र सिंह, राज सुखीजा, मदन मनचंदा, गौरव प्रणामी, अंकुश धवन, राज कुमार बजाज, श्री कांत, सन्नी, सतपाल गिल्होत्रा, अनमोल बब्बर, अनिल विज, जयप्रकाश, प्रशांत विज, रोहित राजपाल, भगवान मरेजा, राजिंद्र नागपाल, नरेश बाघला, देसराज चौधरी, सुभाष विज, बांसल सहित समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।
फोटो:=7 , एसडीएम को मांगपत्र सौंपते पटेल पार्क सुधार सभा के मैंबर
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….