February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब14जून23*भारत पैट्रोलियम की ओर से गांव दौलतपुरा में रसोई गैस सुरक्षा के बारे में दी जानकारी

पंजाब14जून23*भारत पैट्रोलियम की ओर से गांव दौलतपुरा में रसोई गैस सुरक्षा के बारे में दी जानकारी

पंजाब14जून23*भारत पैट्रोलियम की ओर से गांव दौलतपुरा में रसोई गैस सुरक्षा के बारे में दी जानकारी
महिलाओं में करवाया गया कुकिंग कम्पीटीशन
अबोहर, 14 जून (शर्मा/सोनू): भारत पैट्रोलियम की ओर से गांव दौलतपुरा में रसोई गैस सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव सरपंच हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मौके पर कम्पनी के अधिकारी मानक मुखर्जी, विनोद सोमवंशी व सैल्ज़ अफसर पंकज सिंह ने लोगों को गैस सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। मानक मुखर्जी ने प्रोजैक्टर के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा गैस पाईप बदलने व अन्य सुरक्षा उपकरणों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में गांव दौलतपुरा के साथ-साथ आस-पास की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं में कुकिंग कम्पीटीशन करवाया गया जिसमें मंजू रानी दाल का हलवा बना कर प्रथम स्थान हासिल किया। कम्पनी की ओर से विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कम्पनी की ओर से लक्की ड्रा निकाले गए जिसमें 50 महिलाओं को ईनाम दिए गए। इस मौके पर हरविंद्र सिंह बराड़, पृथ्वी सोखल, रामकुमार, जसपिंद्र सिंह, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह के अलावा अजीत अखबार के पत्रकार विक्की हुडिय़ा, गीता रानी, सुनीता, बिंद्र कौर, रजनी बाला, सुमन, परमिंद्र कौर, कुलदीप कौर, गुरमीत कौर, जसप्रीत कौर, जश्रप्रीत कौर, बिमला देवी, कौशल्या देवी, आरती, हरविंद्र कौर व अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
फोटो:7, महिलाओं को पुरस्कृत करते कम्पनी के अधिकारी व उपस्थित महिलाएं।


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

Taza Khabar