पंजाब13मई*घर में चोरी करने के आरोपी तीन आरोपियों को जेल भेजा
चोरों से पुलिस ने किया अढ़ाई तोले सोना व अन्य सामान बरामद किया
अबोहर, 13 मई (शर्मा): नगर थाना 2 की पुलिस ने घर में चोरी करने के दो आरोपियों सुखविंद्र सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र सुरजीत सिंह वासी मौजगढ़, नंद किशोर उर्फ नंदू पुत्र मोहन लाल वासी पंजपीर टिब्बा को रिमांड के बाद अदालत मेंं पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों से रिमांड के दौरान अढ़ाई तोले सोना व अन्य सामान बरामद हुआ है।
गौरतलब है कि नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई विनोद कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने रोहित जाखड़ पुत्र राधेश्याम जाखड़ वासी न्यू सिविल लाईन अबोहर के घर से चोरी करने के मामले में दो आरोपी सुखविंद्र सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र सुरजीत सिंह वासी मौजगढ़, नंद किशोर उर्फ नंदू पुत्र मोहन लाल वासी पंजपीर टिब्बा को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को आज लखबीर सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ कर चोरी किया सामान बरामद करवाया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 5, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रांची १६ मार्च २६ * रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
रोहतास १६ मार्च २६ * तेंदुनी चौक, बिक्रमगंज स्थित “उमेश स्वीट्स कन्फेक्शनरी” का एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग के संदर्भ में औचक निरीक्षण किया गया।
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*