पंजाब13जुलाई23*चोरी के मोटरसाईकिल सहित चोर काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 13 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, एएसआई लालचंद ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित पंकज उर्फ राजन बाबा पुत्र शंभु ठाकर वासी जसवंत नगर गली नं. 2 को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने हरबंस लाल पुत्र जगराम वासी ठाकर आबादी अबोहर के बयानों पर मुकदमा नं.136, 12.07.23 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत पंकज उर्फ राजन बाबू को चोरी के मोटरसाईकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़