पंजाब13जनवरी24*सीआईए स्टाफ 2 पुलिस ने 300 ग्राम अफीम आरोपी गुरभिंदर सिंह को 1 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 13 जनवरी (शर्मा/सोनू ) : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी विशाल मेगा मार्ट की तरफ जा रही थी कि एक संदिग्ध अवस्था में आते देखा। जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 300 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरभिंदर सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी भंगाला सदर थाना अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो: 4 पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
नई दिल्ली12जून26*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
कानपुर नगर12जून26*”भ्रष्टाचार चरम पर है, ईमानदारी लाचार है,फाइलों में चमकता शहर, हकीकत में अंधकार है*
खूंटी झारखण्ड12जून26*”उलिहातु पहुंचे योगेन्द्र यादव, बोले- आज भी विकास से दूर हैं आदिवासी”