March 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब12मई23*420 का भगौड़ा आरोपी हैप्पी काबू, जेल भेजा

पंजाब12मई23*420 का भगौड़ा आरोपी हैप्पी काबू, जेल भेजा

पंजाब12मई23*420 का भगौड़ा आरोपी हैप्पी काबू, जेल भेजा
अबोहर, 12 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 420 व 120बी के आरोपी हरविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र सुखराज सिंह वासी 1026एलएलडब्ल्यू पक्का बनवाला चक सहारणा हनुमानगढ़ को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी काफी समय से फरार बताया जा रहा था। अदालत ने इसे भगौड़ा घोषित किया था। पुलिस ने आज आरोपी हरविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी को न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मुकदमा नं.16, 17.10.19 को मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।