पंजाब12मई23*280 नशीली गोली आरोपी छिंद्र सिंह पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 12 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई केवल सिंह, एएसआई मिलखराज दौराने गश्त गांव शेरगढ़ की तरफ जा रहे थे कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे 280 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान छिंद्र सिंह सोनी पुत्र ताराचंद सोनी वासी शेरगढ़ के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया गया। आज उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:8 पुलिस पार्टी व आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,
लखनऊ 26 मार्च 26*यूपी में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा ऐक्शन, सभी पुलिस अफसरों को डीजीपी का निर्देश
लखनऊ 26 मार्च 26*राजधानी लखनऊ के सभी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ लोगों की लंबी कतारें!!