February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब12जून2023*पूर्व सरपंच की गिरफ्तार की मांग को लेकर पटवारियों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष लगाया धरना

पंजाब12जून2023*पूर्व सरपंच की गिरफ्तार की मांग को लेकर पटवारियों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष लगाया धरना

पंजाब12जून2023*पूर्व सरपंच की गिरफ्तार की मांग को लेकर पटवारियों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष लगाया धरना
सदर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी, पुलिस का करें सहयोग

अबोहर, 12 जून (शर्मा/सोनू): गांव कुंडल के पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी को लेकर पटवार यूनियन द्वारा एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। दूसरी ओर सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि सरपंच मिंकू की गिरफ्तारी को लेकर उनके रिश्तेदारियों व अन्य ठिकानों पर छापेमारी जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मिंकू सरपंच के बारे में जानकारी है तो वह पुलिस को सूचना दे सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। मिंकू सरपंच की सैशन कोर्ट से जमानत खारिज हो चुकी है और मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले की जांच जारी है।
पटवारी यूनियन पदाधिकारियों ने आज से नहरी विभाग की बजाए एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना लगाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर कल तक आरोपित की गिरफ्तारी न कई गई तो पंजाब भर की इंसाफ पंसद जत्थेबंदियों के साथ मिलकर जिला स्तर पर धरना लगाया जाएगा। आज धरने के दौरान नहरी पटवार यूनियन अबोहर के प्रधान सुखबीर सिंह मान व महासचिव करन कुमार ने बताया कि पटवारी राजकुमार जिसकी डियूटी गांव कुंडल में है और कुछ अधिकारियों के आदेशों पर 27 मई को गांव कुंडल में बारी चलाने के लिये गये थे जहां जगमनदीप सिंह उर्फ मिंकू ने राजकुमार के साथ मारपीट की और सरकारी रिकार्ड फाडते हुए धमकिया देने के साथ ही उनसे गाली गलौच किया। जिसके बाद पटवारियों द्वारा 30 मई को इंसाफ के लिए धरना लगा दिया गया और उनके विरोध को देखते हुए पुलिस ने जगमनदीप सिंह पूर्व सरपंच के खिलाफ भादस की धारा 353-186-332-506 के तहत मामला दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने बताया पिछले 13 दिनों से चल रहे धरने के दौरान अनेक इंसाफ पसंद जत्थेबंदियों ने उनके इस संघर्ष का समर्थन किया है। आज धरने के दौरान दि क्लास फोर गर्वनमेंट यूनियन के प्रधान सर्बजीत सिंह, बिजली बोर्ड के महासचिव जरनैल सिंह, मैकेनीकल एवं टैक्रीकल यूनियन के सीनियर उपप्रधान सुलतान राम, दि रिवैन्यु पटवार यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप सिंह, तहसील प्रधान मनप्रीत सिंह, पूर्व जिला प्रधान प्यारा सिंह व अबोहर प्रधान सुखबीर सिंह मान ने पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार तक आरोपी को काबू न किया गया तो जिला स्तर पर धरना लगाया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।
फोटो:8 पुलिस पार्टी, आरोपी व धरना देते पटवारी।

Taza Khabar