पंजाब11सितम्बर*गार्बेज टू ग्रीन मिशन के तहत पुरानी बोतलों से बनाए गए फ्लॉवर पॉट, महिला शक्ति ने दिया भरपूर सहयोग
पॉट्स में पौधारोपण कर फ्री बांटे जायेंगे।
अबोहर, 11 सितंबर (शर्मा): आज 53वें सफाई अभियान के दौरान गार्बेज टू ग्रीन मिशन की शुरूआत की गई। इस दौरान सफाई अभियान में पहुंचने वाले सफाई दूत अपने साथ खाली बोतलें लेकर पहुंचे। इन बोतलों को काट कर सुंदर सुंदर फ्लॉवर पॉट बनाए गए। चौ. संदीप जाखड़ ने बताया कि इन फ्लॉवर पॉट में पौधारोपण कर लोगों को फ्री में बांटा जायेगा। इस अभियान में रेणू बाला, पार्षद नमिता सेतिया, पूजा दूमड़ा, पुष्पा रानी, इनायत, नीतू चोपड़ा व अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़ सहयोग दिया। चौ. संदीप जाखड़ ने बताया कि हर सफाई अभियान के दौरान गार्बेज टू ग्रीन मिशन के तहत ऐसे फ्लॉवर पॉट बनाये जायेंगे। उन्होंने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़ कर सहयोग करने की अपील की।
फोटो: 6, गार्बेज टू ग्रीन मिशन के तहत खाली बोतलों से फ्लॉवर पॉट बनाती महिलाएं
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!