पंजाब11नबम्बर*रेलवे पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों का मोबाईल चोरी करने वाले एक आरोपी को काबू किया, दो मोबाईल बरामद
अबोहर, 11 नवंबर (शर्मा): अबोहर रेलवे पंजाब पुलिस थाना के प्रभारी कस्तूर लाल, एएसआई भजन लाल, एएसआई वधावा सिंह, एएसआई कुलवंत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गाड़ी में सफल कर रहे यात्रियों के मोबाईल चोरी करने वाले एक आरोपी राजकुमार पुत्र मिलख राज वासी जनता कलोनी श्रीगंगानगर राजस्थान को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज न्यायाधीश मैडम जसमीत कौर की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार विकास गांधी वासी काशीपुर ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की थी कि वह सरायरोहिला गाड़ी में 15.10.21 को गाड़ी में सफर कर रहा था। जब वह गंगानगर पहुंचा तो उसका मोबाईल गायब था। जिसे किसी अज्ञात ने चोरी कर लिया था। रेलवे पुलिस ने मुकदमा नं. 17, भांदस की धारा 380 आईपीसी के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी कस्तूर लाल ने मोबाईल को लोकेश ट्रेस पर लगाया और आरोपी को काबू किया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*