पंजाब10जून2023*दिव्य ज्योति जागृति संस्था ने 109वें सफाई अभियान में विशेषतौर पर किया चाय नाश्ते का प्रबंध
प्रदूषण चैक सैंटर के संचालकों महेंद्रपाल, गुरूप्रताप व अजय कुमार ने छोले भटूरे का लंगर लगाया
अबोहर, 10 जून (शर्मा/सोनू): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए अबोहर के नवनिर्वाचित विधायक संदीप जाखड़ के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। इस दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने कार्यकर्ताओं के लिए चाय-नाश्ते का प्रबंध किया। इसके अलावा सनातन धर्म प्रचारक राम नाटक क्लब व सोनू फ्लॉवर द्वारा नाश्ते का प्रबंध किया गया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान राजिंद्र सोनी, प्रिंस चावला, प्रदीप कुमार, राजिंद्र प्रजापती ने सभी कार्यकर्ताओं को चाय व नाश्ता वितरित किया। इसके अलावा प्रदूषण चैक सैंटर के संचालक महेंद्रपाल, गुरूप्रताप व अजय कुमार ने छोले भटूरे का प्रबंध किया। इस मौके पर संजय जाखड, दविंद्र सरपंच रामकोट, सीनियर पार्षद मंगतराय बठला, नगर निगम के वार्ड नं. 34 से कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत अरोड़ा सोनू, वार्ड नं. 10 के पार्षद अनिल कुमार, डॉ. राजिंद्र गिरधर, वेदप्रकाश अल्ला, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, लोकेश शर्मा, समाज सेवी राकेश कलानी कमल खुराना, पुनीत अरोड़ा सोनू, हरिंद्र बेदी, रेणू बेदी पार्षद वार्ड नं. 23, दया धमीजा, पुष्पा, सुदेश यादव, एमसी गुरमुख, राजकुमार निराणियां डिप्टी मेयर, विकास सिंगला, डॉ सतीश नरूला, हरप्रीत सिंह बहल, विनय, सुरिंद्र सिंह बहल, पिरथीराज सेवड़ मैट्रो कालोनी, प्रवीण कुमार फौजी, त्रिलोक सोनी, राजेश लवली, मि_ू सिंह, रविंद्र दूबे, बलदेव शर्मा बिट्टूू ने उनका आभार व्यक्त किया। श्री सनातन धर्म प्रचारक राम नाटक क्लब के सदस्यों ने चौ. संदीप जाखड़ व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में यहां रामलीला का आयोजन किया जाना है। सफाई होने से उन्हें काफी सुविधा हो जायेगी।
फोटो : 2, चाय नाश्ता ग्रहण करते अपनी आभा अपना अबोहर की टीम।

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*