पंजाब10जुलाई2023*हत्या के आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में काबू किया : एसएसपी अवनीत कोर सिद्धू
अबोहर, 10 जुलाई (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि थाना खुईयांसरवर के अंतर्गत आते गांव सप्पांवाली में अजय कुमार पुत्र दिलबाग को मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों को थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह एडीशनल एसएचओ शरणजीत सिंह, एएसआई देसराज व अन्य पुलिस पार्टी ने साहिल उफगर्् गोरू पुत्र निर्मल सिंह, गुरमेल सिंह उर्फ मंगा पुत्र जागर सिंह, प्रवीण उर्फ पन्ना पुत्र करनैल सिंह, सुरजीत सिंह उर्फ गग्गू पुत्र कुलदीप सिंह वासी सप्पांवाली को काबू करने में सफलता हासिल की है। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 89, 08.07.2023 भांदस की धारा 308,302, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। चारों आरोपियों को आज न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जायेगी।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*
बांदा 7 अगस्त 26*नाले में आठ किमी दूर मिला डूबे युवक का शव*