पंजाब10अगस्त*बल्लुआना विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा
अबोहर, 10 अगस्त (शर्मा/सोनू): पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के नेतृत्व में बल्लुआना कांग्रेस प्रधान अमनदीप सियाग गद्दाडोब, बहाववाला कांग्रेस ब्लॉक प्रधान पूर्व सरपंच मक्कखन लाल आलमगढ़, ब्लॉक खुईयांसरवर के प्रधान सरपंच दौलतपुरा हरप्रीत सिंह, पूर्व एमपी शेर सिंह घुबाया, फाजिल्का के पूर्व विधायक दविंद्र सिंह घुबाया, कांग्रेस बल्लुआना के मनफूल कम्बोज, मैडम राजिंद्र कौर द्वारा आज गांव चन्नखेड़ा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बल्लुआना पहुंच कर सम्पन्न हुई। पूर्व सरपंच मक्खन लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए राजा वडिंग द्वारा नई नियुक्तियां की गई हैं। कांग्रेसी नेताओं को आपस में एकजुट करने व लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई है। मैडम राजिंद्र कौर ने कहा कि युवाओं को देश के प्रति अपने कत्व्र्यों को याद दिलाने व उनमें देशभक्ति की भावना जागृत करने में यह तिरंगा यात्रा अहम भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
फोटो:1, तिरंगा यात्रा में शामिल कांग्रेसी नेतागण।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी22फ़रवरी26*जनपद न्यायाधीश ने मेगा वृहद विधिक सहायता व सेवा शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ*
लखनऊ 22 फ़रवरी 26*आबकारी विभाग की छापेमारी में फर्जी क्यूआर लगा कर शराब की बिक्री करने वाला गिरफ्तार…*
मथुरा 22 फ़रवरी 26*मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन*