पंजाब09नबम्बर*बार रूम अबोहर में लीगल सर्विसज डे पर सेमिनार आयोजित
– जिला व सबडिवीजन लेवल पर भी कानूनी सेवाएं अथॉरिटी का लाभ उठाएं : बीएल सिक्का
अबोहर। पंजाब कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के चेयरमैन जज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के चेयरमैन कम जिला सैशन जज तरसेम मंगला, अथॉरिटी के सचिव कम सीजेएम अमनदीप सिंह के दिशा-निर्देशों पर अबोहर कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के चेयरमैन कम एसडीजेएम हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा बार रूम अबोहर में लीगल सर्विसज डे पर सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि सबडिवीजनल कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सदस्य व सेवानिवत्त एसडीएम बीएल सिक्का, विशेष मेहमान अथॉरिटी के पैनल एडवोकेट मैडम निधि बेरी, एडवोकेट अमनदीप भुंबला, पैरा लीगल वॉलंटियर गुरचरण सिंह गिल, नरेश कंबोज थे। अध्यक्षता अथॉरिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज ने की। सेमिनार में पैनल एडवोकेटस, पैरा लीगल वॉलिटयर्स, विद्यार्थियों, अध्यापकों व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। श्री बीएल सिक्का ने कहा कि लीगल सर्विसज अथॉरिटी एक्ट 1987 को 9 नवंबर 1995 में को देशभर में लागू करने के उपरंत पंजाब सरकार द्वारा पंजाब कानूनी सेवाएं अथॉरिटी का गठन 4 अक्टूबर 1996 को किया। इस अथॉरिटी के पैट्रन इन चीफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश इसके कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर कार्य करते हैं। श्री सिक्का ने कहा कि कानूनी सेवाएं अथॉरिटी का जिला लेवल व सबडिवीजन लेवल पर भी गठन किया गया है। जहां पर अथॉरिटी के सदस्य कार्य कर रहे हैं। एडवोकेट देसराज कंबोज ने बताया कि कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की लीगल एड क्लीनिक/लीगल केयर एंड सहायता सेंटर भी समाज के गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को कानूनी सहायता मुहैया करवाने का कार्यकर रहे हैं। इसमें पैनल वकीलों व पीएलवी का अहम रोल रहता है। कंबोज ने कहा कि आम लोगों को कानूनी तौर पर जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, पंच-सरपंच, पार्षद, अध्यापक डॉक्टर, सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी पैरा लीगल वॉलंटियर के तौर पर लोगों को जागरूक करें। मैडम अमनदीप भुंभला व निधि बेरी ने कहा कि औरतों, बच्चों व सिनीयर सिटीजन के अधिकारों की जानकारी दी। इस मौके पर 11 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक से लाभ उठाने की अपील भी की गई। पीएलवी नरेश कंबोज व गुरचरण सिंह गिल ने कानूनी सेवाएं अथॉरिटी का संदेश घर-घर पहुंचाने की अपील की। इस सेमिनार में डिवाइन लाइट सी.सै. स्कूल के विद्यार्थियों व अध्यापकों का विशेष योगदान रहा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में सहयोग शिविरों का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा – हर समस्या का होगा समय पर समाधान*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया पुलिस अलर्ट मोड में, प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी के आदेश पर सभी थानों में नोडल पदाधिकारी तैनात*