पंजाब09दिसम्बर24*66 किलो अफीम मामले में तीसरा आरोपी तरसेम सिंह काबू,
अबोहर 09 दिसंबर (शर्मा, सोनू):फिरोजपुर के डीआईजी , फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना दिहाती तेजिन्द्र पाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुइयां सरवर प्रभारी रंजीत सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने 66 ििकलो अफीम मामले में तीसरे आरोपी तरसेम सिंह पुत्र सूबा सिंह वासी सुरजीत पुर दियालपुर जिला बठिंडा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश किया जायेगा जहां उसे पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। थाना खुइयां सरवर पुलिस ने 66 किलो अफीम व 40 हजार रूपये ड्रग मनी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुदकमा नं 71, 26-6-24 एनडीपीएस एक्ट के तहत सुखयाद ङ्क्षसह व जगराज ङ्क्षसह को काबू किया था। जबकि तरसेम सिंह मौके से फरार हो गया था। अब तरसेम सिंह को पुलिस ने काबू किया है। मामले की जांच थाना खुइयां सरवर प्रभारी रंजीत ङ्क्षसह कर रहे हैं। श्
फोटो नं 1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार19जनवरी2026*तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क
कानपुर नगर 19जनवरी 26*अधिवक्ताओं ने बिल्हौर उपजिलाधिकारी संजीव दीक्षित को ज्ञापन दिया
कानपुर नगर 19जनवरी 26*पूर्व की भांति चांदनी नर्सिंग होम की लापरवाही व भ्रष्टाचार फिर उजागर*