पंजाब09जून2023*नगर निगम ने सब्जीमंडी से अतिक्रमण हटवाया
रेहड़ी चालक बोले : रोजी रोटी के लिए शहर छोडऩे को हो रहे मजबूर
अबोहर, 09 जून (शर्मा/सोनू): नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटवाया गया। वहीं रेहड़ी चालकों में इससे रोष पाया जा रहा है। रेहड़ी चालकों ने कहा कि वह रोजी रोटी कमाने के लिए शहर छोडऩे को मजबूर हो रहे हैं। रेहड़ी चालकों ने कहा कि नगर निगम द्वारा परेशान किये जाने के चलते शहर की रौनक ही खत्म होने लगी है।
इधर समाजसेवी राजू चराया ने नगर निगम से अपील की है कि रेहड़ी चालकों को रेहडिय़ां लगाने दी जायें और उनसे इसकी फीस वसूली जाये ताकि रेहड़ी चालक अपना काम धंधा चला सकें और नगर निगम की आमदन में भी बढ़ौतरी हो।
इधर एक प्रैस कान्फ्रैंस के दौरान पत्रकारों ने संदीप जाखड़ के समक्ष इस मुद्दे को उठाया था तब उन्होंने इस संबंधी मामला जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया था।
फोटो:2, अतिक्रमण हटवाते नगर निगम कर्मचारी, विधायक संदीप जाखड़ व राजू चराया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया 22 फ़रवरी 26*“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं ने पोस्टर के जरिए डायरिया के रोकथाम का दिया गया संदेश
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी