पंजाब08दिसम्बर23*280 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 08 दिसंबर (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, एडीशनल एसएचओ शरणजीत सिंह ने 280 नशीली गोलियोंं सहित पकड़े गए आरोपी गुरमीत सिंह पुत्र जंगीर सिंह वासी नोना सदर तरनतारन को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, एडीशनल एसएचओ शरणजीत सिंह, गुमजाल नाका हरमंदर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने राजस्थान से आ रहे एक ट्रक नं. पीबी08 सीपी0672 को रोककर तलाशी ली तो ट्रक में से 280 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र जंगीर सिंह वासी नोना सदर तरनतारन के रूप में हुई। आरापी के खिलाफ खुईयांसरवर थाना मुकदमा नं. 157, 5.12.23, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
भागलपुर224/08/2026*कजिकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध में कटाव की सूचना पर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद*
पूर्णिया बिहार 23 अगस्त26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : ब्यूटी पार्लर की आड़ में स्मैक का कारोबार,
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *गुलाबबाग जीरो माइल में मंत्री दिलीप जायसवाल का जोरदार स्वागत,