March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब08जनवरी*रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर चलाया चैकिंग अभियान

पंजाब08जनवरी*रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर चलाया चैकिंग अभियान

पंजाब08जनवरी*रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर चलाया चैकिंग अभियान
अबोहर, 08 जनवरी (शर्मा): कुछ दिनों पहले लुधियाना में हुए बम बिस्फोट व विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रेलवे पुलिस पूरी तरह सजग नजर आ रही है। पंजाब पुलिस के अबोहर रेलवे थाना प्रभारी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में सबइंस्पैक्टर दर्शन सिंह, एएसआई वधावा राम, एएसआई दया सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने आज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चेकिंग की। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यदि रेलवे स्टेशन या ट्रेन में कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है या कोई संदिग्ध घूमता दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें। थाना प्रभारी ने बताया कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
फोटो:4, रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती रेलवे पुलिस।

Taza Khabar