पंजाब08अप्रैल*गांव बजीतपुरा भोमा में दूसरी बार काजल हुई लापता, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अबोहर, 9 अप्रैल (शर्मा): थाना बहाववाला की प्रभारी मैडम मनप्रीत कौर, एएसआई सुखमंदिर ने लड़की की माता प्रीत कौर पत्नी जसपाल सिंह वासी बजीतपुर भोमा के बयानों के आधार पर उसकी 10वीं कक्षा में पढऩे वाली 15 वर्षीय लड़की काजल दूसरी बार घर से लापता होने मुकदमा नं. 29, 8.4.2022 भांदस की धारा 346 आईपीसी के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार कुछ समय पहले लड़की काजल व उसकी बहन वीरपाल कोर पेपर देने के बाद घर नहीं लौटी थी। तब थाना बहाववाला पुलिस ने लड़की की माता प्रीत कौर के बयानों के आधार पर 363, 366ए के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों बहने अमृतसर से बरामद हुई थी। लड़कियों के बयान न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में करवाए गए थे। तब पुलिस ने दोनों लड़कियों को उनकी माता प्रीत कोर को सरपंच की मौजूदगी में सौंप दिया था। अब फिर काजल घर से लापता हो गई है। डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। लड़की व उसे भगाने वाले आरोपी को काबू करेगी और बनती कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।
फोटो:6, फाईल फोटो लड़की व उसकी माता व बहन।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*