पंजाब07मई*नगर थाना पुलिस ने पकड़े हुए चोर सोनू से डेढ़ लाख रूपये नगद व 6 तोले सोना बरामद किया
अबोहर,7 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीएसपी अबोहर संदीप सिंह व थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मोहल्लावासियों ने चोरी करने के आरोपी सोनू पुत्र करतार सिंह वासी भगवानपुरा पुन्नुखेड़ा सदर मलोट जिला मुक्तसर साहिब काबू कर पुलिस हवाले किया था। आरोपी सोनू से पुलिस ने डेढ़ लाख रूपये के करीब नगदी व साढ़े 6 तोले सोना उसकी निशानदेही पर बरामद किया। उन्होंने बताया कि चोर को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड के बाद आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डीएसपी संदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि अगर आपके मोहल्ले तथा गली में कोई संदिग्ध अवस्था में दिखाई देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। गलियों के चौकों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। चोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार