पंजाब07दिसम्बर24*जाली आरसी बनाकर बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य काबू, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 07 दिसम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनिंद्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल मनिंद्र, लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने अबोहर से वाहन चोरी करके नकली आरसी बनाकर बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों सोनी पुत्र गुरचरण सिंह वासी प्यूरी रोड गिदड़ाबाहा मुक्तसर, जग्गा सिंह पुत्र बचित्तर सिंह वासी जंगराणा नंदगढ़ बठिण्डा, गुरप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह वासी टयुना तलवंडी बठिण्डा,मैनेजर सुखविंद्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी फतेहगढ़ नोबाद तलवंडी साबो बठिण्डा व अज्ञात ऐजंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चारों आरोपियों को काबू कर न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 256, 4.12.24 भांदस की धारा 303 (2), 338, 336(2), 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई भूपिंद्र सिंह कर रहे हैं।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
मुजफ्फरनगर29जुलाई26*कांवड़ यात्रा को लेकर एटीएस उतरी मैदान में*
शामली29जुलाई26*कावड़ यात्रा मर अपने वाहनों पर साइलेंसर लगाकर चलें व तेजगति से अपने वाहन ना चलाएः यातायात प्रभारी निधि चौधरी*
रायगड29जुलाई26*रायगड पोलिस दलावर शोककळा! कर्तव्यनिष्ठ श्वान ‘ऑस्कर’ला भावपूर्ण श्रद्धांजली