पंजाब07जुलाई*दुसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,आज चंडीगढ़ में होगी शादी*
*पंजाब के मुख्यमंत्री* भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। भगवंत मान की शादी डॉ गुरप्रीत कौर से होगी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे।
*इंद्रप्रीत कौर से हुई थी पहली शादी*
भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।
दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे। भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, ‘जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।’

More Stories
लखनऊ20फ़रवरी26*यूपी पंचायत चुनाव के लिए अब 15 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट, क्या टलेगा चुनाव*
उन्नाव20फ़रवरी26*इनर व्हील क्लब उन्नाव की टीम द्वारा यातायात प्रभारी को महिलाओ ने एक बैरियर भेंट किया
पूर्णिया बिहार20फरवरी26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परीक्षार्थी को गोली मारने में 4अभियुक्त गिरफ्तार