पंजाब06मई2023*हैरोइन व देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित तीन लोगों को काबु, पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 06 मई (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह ने देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस व 12 ग्राम हैरोइन सहित काबू किये तीन आरोपियों रोहित कुमार उर्फ मिढ़ा पुत्र अशोक कुमार, आकाश शर्मा उर्फ गोलू पुत्र अवनीश शर्मा, विनय पुत्र बोबी वासी गली नं.1 प्रेम नगरी अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी लिंक रोड फोकल प्वाईंट की तरफ जा रहे थे कि तीन युवक संदिग्ध अवस्था आते दिखाई दिये। जब उनकी तलाशी ली तो उनसे देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस व 12 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार उर्फ मिढ़ा पुत्र अशोक कुमार, आकाश शर्मा उर्फ गोलू पुत्र अवनीश शर्मा, विनय पुत्र बोबी वासी गली नं.1 प्रेम नगरी अबोहर के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 47, 3.05.2023 एनडीपीएस एक्ट व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*