पंजाब06मई2023*अदालत के साथ धोखाधड़ी करने वाले निर्मल सिंह को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 06 मई (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एडीशनल एसएचओ हंसराज, एएसआई कृष्ण लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने कोर्ट में जाली दस्तावेज दिखाकर जमानत करवाने वाले निर्मल सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी हालाबाद कोठी फैज अबोहर को काबू किया । आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के बाद आज उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में 138 के मामले में जमानत देने के लिए निर्मल सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी हालाबाद कौठी फैज अबोहर जाली दस्तावेज व जाली आधार कार्ड देकर जमानत दे रहा था। अदालत ने शक होने पर उसे जांच करवाई और मुकदमा नं. 79, 4.05.23 भांदस की धारा 465, 468, 471 व अन्य धाराओं में निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पुलिस के हवाले किया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार निर्मल सिंह के खिलाफ पहले भी 420 का मामला दर्ज है। अगर मामले की जांच की जाये तो सच्चाई खुलकर सामने आ सकती है कि उसके जाली दस्तावेज किसने तैयार किये। उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाये। थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 30 मार्च 26* जिला जज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण*
पूर्णिया बिहार 30 मार्च 26 *उद्यमिता को प्रोत्साहन: पूर्णिया में ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन