पंजाब05मई*6 वर्ष के बाद 25 ग्राम स्मैक के साथ पंजी काबू
5 ग्राम हैरोइन व 43 हजार रूपये ड्रग मनी सहित महिला को सीआईए स्टाफ-2 पुलिस ने किया काबू
नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी भूपिंद्र सिंह
अबोहर, 5 मई (शर्मा):फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी सज्जन सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दौराने गश्त पक्का सीडफार्म शमशान घाट के निकट एक महिला को संदिग्ध अवस्था में आते देखा। महिला पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे 5 ग्राम हैरोइन व 43 हजार रूपये ड्रग मनी बरामद हुई। पकड़ी गई महिला की पहचान अमरजीत कौर पत्नी बलविंद्र सिंह वासी शमशान रोड पक्कासीडफार्म के रूप में हुई। आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा नं. 68, 4.05.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सीआईए स्टाफ के एएसआई मिलखराज व अन्य टीम नरमा मंडी नई अनाज मंडी अजीतनगर रोड जा रही थी कि सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस क्षेत्र में 6 वर्ष बाद स्मैक का कोई केस आया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब सिंह उर्फ पंजू पुत्र सतनाम सिंह वासी पक्का सीडफार्म के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 67, 4.5.22 एनडीपीएस एकट के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों अमरजीत कौर व पंजाब सिंह उर्फ पंजू को नगर थाना प्रभारी इंस्पैक्ट मनोज कुमार ने न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि नशा तस्करों तथा लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि जिले को नशामुक्त बनाया जा सके।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जोधपुर24अगस्त26*रेलवे खानपान इकाइयों पर विशेष निगरानी,रोज होगी जांच*
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*