February 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब05दिसम्बर*तीन चोरों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा

पंजाब05दिसम्बर*तीन चोरों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा

पंजाब05दिसम्बर*तीन चोरों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
-फरीदकोट में भी चोरी की घटना को दिया था अंजाम, फरीदकोट पुलिस कर रही है जांच
अबोहर, 5 दिसंबर (शर्मा): नगर थाना 2 के प्रभारी रमेश कुमार किकरखेड़ावाला, एएसआई मोहन लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने तीन चोरों को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज देने के आदेश दिये। गौरतलब है कि इनमें से प्रभजीत पुत्र चरणदास वासी गिदड़पिंडी कपूरथला, अमनदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी बाजीगर बस्ती नजदीक फाटक फरीदकोट ने फरीदकोट में भी आढ़तिये के घर में लाखों रूपये की चोरी की है। इन चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जल्द ही प्रोटैक्शन वारंट पर फरीदकोट लेकर जायेगी। नगर थाना 2 के प्रभारी रमेश कुमार, एएसआई मोहन लाल व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त डीआर पैलेस कंधवाला रोड की तरफ जा रही थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि बाईपास के निकट तीन युवक चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। उन्हें काबू किया जाये तो उनसे भारी मात्रा में चोरी का सामान मिल सकता है। पुलिस ने छापा मारा तो उनसे चोरी का मोटरसाईकिल, गैस सिलेंडर बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रभजीत पुत्र चरणदास वासी गिदड़पिंडी कपूरथला, अमनदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी बाजीगर बस्ती नजदीक फाटक फरीदकोट, सौरभ मक्कड़ पुत्र सुधीर मक्कड़ वासी गली नं. 8 को काबू किया। तीनों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो: 6, आरोपी व पुलिस पार्टी

Taza Khabar