पंजाब05जुलाई23*4 किलो पोस्त सहित सुरिंद्र कुमार काबू
अबोहर, 05 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टेाहरी, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी सेमनाला राजांवाली की तरफ जा रही थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोटरसाईकिल पर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसमें से 4 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुरिंद्र कुमार पुत्र जीतराम वासी अमरपुरा तहसील अबोहर जिला फाजिल्का के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज किया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:4 पुलिस पार्टी व आरोपी्र
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बाराबंकी १६ फरवरी २६ * बाराबंकी में शादी के दौरान खुलासा, दूल्हे को किन्नर बताकर साथ ले गए
लखीमपुर खीरी १६ फरवरी २६ * समाचार_अपडेट || खीरी
भिवाड़ी १६ फ़रवरी २६ * भिवाड़ी में केमिकल–पटाखा फैक्ट्री में आग लगी, 8 मजदूर जिंदा जल गए।