पंजाब04नवम्बर23*सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस ने 3 लोगों को 700 ग्राम अफीम सहित काबू किया
अबोहर, 04 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई मिलखराज व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त बाईपास हनुमानगढ़ रोड गश्त कर रही थी कि तीन युवक एक गाड़ी में आते दिखाई दिये। शक के आधाार पर जब कार को रोककर तलाशी ली तो कार में से 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान विक्रम बिश्रोई पुत्र राम स्वरूप, करण पुत्र निर्मल कुमार, दिनेश कुमार पुत्र हेतराम वासी गुमजाल के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं.115, 3.11.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत मं पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई30जून26* मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरा, 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की मौत; चार छात्र घायल_*
बांदा 30 जून 26*मासिक नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
लखनऊ30जून26*46 केंद्रों पर होगी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026*