पंजाब04नवम्बर23*फायनांसर रिंकू चुघ के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सोना किया बरामद
अबोहर, 04 नवंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर के डीएसपी अरूण मुंडन, नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई सर्बजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने फायनांस के घर में चोरी करने वाले चोर राज कुमार उर्फ अंगी को चंद ही घंटों में चोरी के सामान सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें चोरी की सूचना मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसे काबू कर लिया गया। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान राजकुमार उर्फ अंगी की निशानदेही पर सोना बरामद किया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने लोगों से अपील की है कि अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं।
फोटो: 2, फायनांसर रिंकू चुघ, पुलिस पार्टी व आरोपी चोर राजकुमार उर्फ अंगी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर19अगस्त26*हैलेट में ढाई माह से मेडिकल ठप, आश्वासन के नाम पर औपचारिकता
पंजाब19अगस्त26*अबोहर बार एसो. में महिला वकीलों के लिए दो पद आरक्षित, उपप्रधान व ज्वाइंट सचिव पद पर लड़ेंगी चुनाव