*पंजाब04जून25*कैडेटों को दी साइबर सुरक्षा व जीपीएस की जानकारी*
*⭕नागल*
जनता इंटर कॉलेज में चल रहे एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कमान अधिकारी कर्नल नविन्दर सिंह मान के नेतृत्व में योगाभ्यास से शुरू हुए कार्यक्रम में पीटी परेड शानदार रही।
डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल तनय कोटियाल ने कहा कि प्रत्येक कैडेट का दायित्व है कि वह अपने जीवन में अनुशासन को अभिन्न अंग बनाए। अनुशासित कैडेट कड़ी मेहनत के बल पर ऊंचाइयां छू सकता है।
लेफ्टिनेंट सुधीर कुमार ने कैडेटों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नए दौर में साइबर हमला भी एक युद्ध की तरह है जिससे निपटने को हमें इस दिशा में भी विशेष कार्य करना होगा।
हवलदार जसवीर सिंह ने कैडेट को हथियार चलाने के बारे में बताया। हवलदार गोविंद थापा ने माप व जीपीएस तथा चीफ ऑफिसर बृजेश पुंडीर ने एनसीसी प्रमाण पत्र परीक्षाओं व सूबेदार मेजर सरदूल सिंह ने एनसीसी क्रेडिट को सुरक्षात्मक माहौल व ब्लैक आउट के बारे में जानकारी दी।
एडजुटैंट कैप्टन शिवकुमार कटारिया व सुभाष चंद्र कैडेटों को समाज सेवा व साहसिक गतिविधियों में भागीदारी करने को प्रेरित किया।
*रिपोर्ट ओपी जैन संजीव व
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*