पंजाब02मई23*लूटपाट व मारपीट करने वाला आरोपी गगन सिंह उर्फ परिंद्रपाल सिंह को जेल भेजा
अबोहर, 02 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई बहादुर सिंह, एएसआई निर्मल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने घर में घुस कर मारपीट व छीना झपटी करने के आरोपी गगन सिंह उर्फ परिंद्रपाल सिंह पुत्र केहर सिंह वासी गली नं.5 पंजपीर नगर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने विजय प्रताप के बयानों पर मुकदमा नं. 202/21 के तहत घर में घुस कर मारपीट के आरोप में 3-4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में चौथा आरोपी गगन सिंह उर्फ परिंद्रपाल को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर20अगस्त26*सबौर थानान्तर्गत 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 03 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर20अगस्त26* दशकों से ₹500-700 के किराये पर 84 दुकानें, सरकारी राजस्व की समीक्षा पर उठे सवाल
मथुरा 20 अगस्त 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 405 ग्राम अवैध गांजा सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*