पंजाब02मई2023*बाप-बेटे से मारपीट व लूटपाट करने वाले आरोपी जगनन्दन सिंह बराड़ काबू, बेटा फरार
अबोहर, 02 जून (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर प्रभारी हरप्रीत सिंह, सबइंस्पैक्टर शरणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने बाप-बेटे के साथ लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में दौलतपुरा निवासी जगनदन सिंह बराड़ पुत्र बलजीत सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है जबकि उनका लडक़ा रोबन अभी फरार बताया जा रहा है। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि जगनन्दन सिंह को अदालत में पेश किया जायेगा और पुलिस रिमांड पर लेकर पता लगाया जायेगा कि उसका बेटा कहां व लूटपाट का सामान भी बरामद किया जायेगा। फाजिल्का की एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू व डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि लूटपाट करने, असामाजिक तत्वों व नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखते हों।
मिली जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने रघुवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी दौलतपूुरा के बयानों पर उसके साथ मारपीट करने, रिवाल्वर, मोबाईल छीनने के आरोप में मुकदमा नं. 66, 30.05.23 भांदस की धारा 382, 323, 34आईपीसी के तहत जगननदन बराड़ व बेटा रोबन सिंह वासी दौलतपुरा अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। सूत्रों से पता चला है कि जगननदन बराड़ ने कुछ समय पहले तहसीलदार पर भी हमला किया था। थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद समझौता हुआ था।
फोटो : 8 घायल रघुवीर व उसका बेटा व पुलिस पार्टी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें
Virus-free.www.avast.com

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़