पंजाब02अगस्त *आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली महिला की जमानत हुई मंजूर
अबोहर, 2 अगस्त (शर्मा): जिला फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज विशेष की अदालत में आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली महिला सीता सुनियारी पत्नी राजिंद्र कुमार वासी जम्मू बस्ती के वकील रवि कुमार ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील तथा पुलिस द्वारा अपनी दलीलें पेश की गई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट रवि कुमार की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 306 में गिरफ्तार महिला सीता सुनियारी की जमानत मंजूर की।
गौरतलब है कि नगर थाना पुलिस ने मृतक लडक़े के पिता बग्गा सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासी गली नं. 5 जम्मू बस्ती के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 105, 9.7.2022 भांदस की धारा 306 आईपसी के तहत महिला सीता सुनियारी पत्नी राजिंद्र सिंह वासी जम्मू बस्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि सीता सुनियारी अपने घर पर देह व्यापार का काम करती थी जिसे मृतक ने कई बार रोका लेकिन सीता उसपर पर्चा दर्ज करवाने की धमकियां देती थी। जिससे दु:खी होकर प्रीतम सिंह ने मजबूर होकर आत्महत्या कर ली थी।
फोटो:5, महिला सीता सुनियारी। फाईल फोटो।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
रोहतास16अक्टूबर25*पंजाब के भटके वरिष्ठ व्यक्ति को आरपीएफ ने परिजनों से मिलाया*
इन्दौर16अक्टूबर25*इंदौर में किन्नर से रेप!*
भोपाल16अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मध्यप्रदेश की बहुत ही महत्वपूर्ण खबरें