पंजाब02अगस्त*सिविल अस्पताल में आवारा पशुओं का जमघट,
मरीजों के बैठने की जगह पर वाहन होते हैं पार्क
अबोहर, 2 अगस्त (शर्मा): पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री जहां विभिन्न शहरों के अस्पताल में रेड मार रहे हैं वहीं अबोहर के अस्पताल में वे अभी तक नहीं पहुंचे हैं। अस्पताल में आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता है जो कभी भी हादसों को अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा यह जगह-जगह गंदगी भी फैला देते हैं। इन्हें यहां आने से रोकने वाला कोई नहीं है। दूसरी ओर रही सही कसर अस्पताल स्टाफ पूरी कर देता है। अस्पताल में मरीजों के बैठने के लिए शैड बनाया गया था और उसके साथ पीने के लिए पानी का प्रबंध किया गया था। लेकिन अस्पताल स्टाफ अपने वाहन को छांव में लगाने के चक्कर में अपने वाहन को शैड के नीचे पार्क कर देते हैं जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां आने वाले लोगों को भरी गर्मी में छांव के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। यह शैड केवल स्टाफ के वाहन पार्किंग का अड्डा बनकर रह गया है।
फोटो:4, अस्पताल में घूमते आवारा पशु व शैड में पार्क किए गए वाहन
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*