पंजाब01मार्च24*CM अरविंद केजरीवाल कल पंजाब के दौरे पर**
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। सीएम भगवंत मान भी इनके साथ होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका ये दौरान लोकसभा चुनावों पर केंद्रित रहने वाला है। पंजाब में उद्घाटन करने के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर भी बातचीत करने वाले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल व सीएम भगवंत मान शनिवार व रविवार पंजाब में होंगे। शनिवार अरविंद केजरीवाल जालंधर पहुंच रहे हैं। यहां वे पंजाब के 150 मोहल्ला क्लीनिक पंजाब के सुपुर्द करेंगे। इस दौरान विशाल रैली भी आयोजित की जा रही है। जिससे सीएम भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल मिल कर विरोधियों पर हमला बोलेंगे।

More Stories
नई दिल्ली 30 मार्च 26*पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सांसद संजय देशमुख ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।
इटावा 30 मार्च 26*जय वैश्य समाज की चतुर्थ राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बकेवर में संपन्न*
अयोध्या 30 मार्च 26*नीरज की नई उड़ान — यूपी पीसीएस परीक्षा में 33 वीं रैंक हासिल कर बने युवाओं के लिए प्रेरणा