पंजाब01मई*चोरी के मोटरसाईकिल सहित चोर काबू, जेल भेजा
अबोहर, 01 मई (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई सतपाल, हैडकांस्टेबल कुलदीप ने सुनील कुमार उर्फ सन्नी पुत्र ताराचंद वासी मुलियांवाली को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई सतपाल, हैडकांस्टेबल कुलदीप टी प्वाईंट गोबिंदगढ़ की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि सुनील कुमार उर्फ सन्नी पुत्र ताराचंद वासी मुलियांवाली जो चोरी के मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर उसे काबू किया और उससे कुछ सामान बरामद किया। नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 72, 28.04.23 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत सुनील कुमार उर्फ सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो: 4, आरोपी, बरामद मोटरसाईकिल व पुलिस पार्टी (फाईल फोटो)
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 24 मार्च 26*’अगर जंग जारी रही तो दुष्परिणाम तय’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई*
गोरखपुर 24 मार्च 26*गोरखपुर में 100 करोड़ का साइबर महाघोटाला बेनकाब:
बीघापुर-उन्नाव*24 मार्च 26*भ्रष्टाचार में शिक्षा विभाग बटोर रहा सुर्खियां*