पंजाब01जुलाई*420 के मामले में रोशन लाल को जेल भेजा
अबोहर, 01 जुलाई (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार, एडीशनल एसएचओ दविंद्र सिंह ने 420 के मामले में काबू किये गये रोशन लाल पुत्र रामेश्वर लाल वासी सैयदांवाली को रिमांड के बाद अदालत में पेश जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार, एडीशनल एसएचओ दविंद्र सिंह व एएसआई लालचंद व अन्य पुलिस पार्टी ने धोखाधड़ी करने के मामले में रोशन लाल पुत्र रामेश्वर लाल वासी सैयदांवाली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसी मामले में दूसरा आरोपी शंकर लाल अभी फरार बताया जा रहा है। नगर थाना पुलिस ने रविंद्र कुमार पुत्र हरबंस लाल वासी गंगानगर के बयानों के आधार पर कार खरीदने बेचने के मामले में धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा नं. 72, 5.5.22 को भांदस की धारा 420, 120 के तहत रोशन लाल पुत्र रामेश्वरलाल, शंकर लाल वासी कल्लरखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो: 1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी २८ फ़रवरी २६*मंझनपुर तहसील अधिवक्ता संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन*
बाँदा28फरवरी26* एसडीएम पर गंभीर आरोप, शिक्षक संघ का एक घंटे का आंशिक धरना
बांदा 28 फरवरी 26*नैतिक शिक्षा से बच्चो का सर्वागिंण विकास होगा- भगवान भाई**