पंजाब 6 सितम्बर 2024* कानून हुआ सख्त तो साईकिल पर आने लगे बच्चे्र
नाबालिग बच्चे दोपहिया वाहन चलायेंगे तो होगा चालान : ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह
अबोहर, 06 सितम्बर (शर्मा/सोनू): पंजाब में ट्रैफिक नियमों में बदलाव आने के बाद नाबालिग बच्चे अब स्कूल जाने के लिए साईकिल को तरजीह देने लगे हैं। नए कानून के मुताबिक नाबालिग बच्चा यदि दोपहिया वाहन चलाता पकड़ा जाता है तो उसका लगभग 25 हजार रूपये का चालान काटा जाता है। कुछ समय पूर्व ट्रैफिक प्रभारी ने सीतो रोड पर नाका लगाकर नाबालिग बच्चों के लगभग 25 हजार रूपये के चालान काटे थे। आज ट्रैफिक पुलिस ने डीएवी कॉलेज के बाहर नाकाबंदी कर रखी थी लेकिन आज ज्यादातर बच्चे साईकिलों पर ही स्कूल पहुंचे थे। ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने इसके लिए बच्चों के अभिभावकों को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने स्कूल प्रिंसीपलों से भी अपील की है कि वह अपने स्कूल के विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन की बजाय साईकिल पर आने के लिए प्रेरित करें।
फोटो:6, डीएवी कॉलेज के बाहन लगाया गया नाका।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सहारनपुर ११ मार्च २६ * रूही अंजुम की लखनऊ दस्तक से सियासत गरमाई,अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद देहात सीट पर तेज अटकलें
रोहतास ११ मार्च २६ * १३ वर्ष बीत जाने के बाबजूद भी पावर प्लांट के शिलान्यास क बाद आज भी नहीं हुआ उद्घाटन
मथुरा 11 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*