पंजाब 6 फरवरी 26 * सुखविंद्र सिंह को किया घायल। …
आन-शान के लिए युवक प्रह्लाद को उतारा था मौत के घाट, सुखविंद्र सिंह को किया घायल
इस मामले में पिता राजेश कुमार उर्फ राजू, चाचा रमेश कुमार, बेटी भागवंती देवी, पत्नी कुशलिया गिरफ्तार पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 06 फरवरी (शर्मा/सोनू): गांव भागसर में 3 फरवरी को रात्रि हुए प्रह्लाद हत्याकांड व सुखविंद्र सिंह पर हुए कातिलाना हमले के मामले में थाना बहाववाला पुलिस ने हत्या करने वाले चार आरोपी राजेश कुमार उर्फ राजू पुत्र हरीराम, रमेश कुमार पुत्र हरीराम, भागवंती पुत्र राजेश कुमार उर्फ राजू, कौशल्या पत्नी राजेश कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चारों आरोपियों को न्यायाधीश मैडम आरजू गिल की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो भाई सुनील कुमार उर्फ संजू, जसपाल उर्फ सोनू पुत्रान राजेश कुमार उर्फ राजू वासी भागसर अभी फरार बताये जा रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। जल्द काबू कर लिया जायेगा।
जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक प्रह्लाद के भाई विनोद कुमार के बयानों पर मुकदमा नं.22, 4.2.26, धारा 103 (1), 118(2), 115(2), 140(1), 191(3), 190 बीएनएस के तहत दो महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि प्रह्लाद व उसका साथ सुखविंद्र सिंह जबरन उनके घर घुसे थे जिसपर आरोपियों ने एक को मौत के घाट उतार दिया जबकि दूसरे को घायल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल सुखविंद्र सिंह के बयानों पर धारा में बढ़ौतरी की जा सकती है।
फोटो:2, मृतक प्रह्लाद, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*