February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 6 फरवरी 26 * अबोहर बार एसोसिएशन के वकीलों ने दूसरे दिन भी रखी हड़ताल। .

पंजाब 6 फरवरी 26 * अबोहर बार एसोसिएशन के वकीलों ने दूसरे दिन भी रखी हड़ताल। .

पंजाब 6 फरवरी 26 * अबोहर बार एसोसिएशन के वकीलों ने दूसरे दिन भी रखी हड़ताल। ..

एक्शन प्लान नीति और लीगल एड डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति के विरोध में अदालतों का काम ठप
अबोहर, 06 फरवरी (शर्मा/सोनू): एक्शन प्लान नीति और राज्य द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता के तहत बचाव पक्ष के वकीलों (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) की नियुक्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर आज शुक्रवार को दूसरे दिन भी अबोहर बार एसोसिएशन के वकील हड़ताल पर रहे। यह हड़ताल पंजाब भर की बार एसोसिएशनों के राज्य स्तरीय आह्वान पर की गई, जिसके चलते आज अदालतों का कार्य पूरी तरह बंद रहा। वकीलों की यह हड़ताल पूरे तीन दिन रहेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन अबोहर के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ ने बताया कि 20 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे पंजाब की सभी बार एसोसिएशनों के प्रधानों और सचिवों की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में एक्शन प्लान नीति और लीगल एड डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यदि कोई वकील हड़ताल का उल्लंघना करता है तो उसपर 2000 रूपये जुर्माना लगाया जायेगा।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निष्कर्ष निकाला गया कि एक्शन प्लान के तहत अदालतों द्वारा बहुत कम तारीखें निर्धारित की जा रही हैं, जिससे वकीलों पर अत्यधिक दबाव बन रहा है। समयबद्ध मामलों के लगातार बोझ के कारण वकील अपने मुवक्किलों को प्रभावी और सर्वोत्तम कानूनी सहायता देने में असमर्थ हो रहे हैं। इससे न केवल न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, बल्कि वकीलों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ रहा है और उन्हें अपने पारिवारिक व निजी जीवन के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से वकीलों की नियुक्ति की नीति को कानूनी पेशे की स्वतंत्रता और गरिमा के विरुद्ध बताया गया।
इन्हीं मुद्दों के विरोध में पंजाब की सभी बार एसोसिएशनों ने एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया है और जब तक उक्त प्रणालियों में संशोधन नहीं किया जाता, तब तक राज्य स्तर पर आंदोलन जारी रखने का फैसला किया गया है। इस मौके पर जॉइंट सेक्रेटरी अनुज चौधरी, कैशियर पवन कुमार, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, पूर्व प्रधान लखविंदर सिंह सिद्धू, रमेश शर्मा, जय दयाल कांटीवाल, जसकरण सिंह, हरिंदर सिंह, विजय कुमार जग्गा, दिनेश राजौरा, राजिंदर कांटीवाल, राघव पाहुजा, विवेक गुलबधर, प्रवीण झंजू, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, नेहाश्री, श्रवण कुमार, गोकल मिढ़ा, पूर्व प्रधान सुरीन कड़वासरा, रवि कड़वासरा, सुनील कड़वासरा, संदीप बजाज, संदीप ठठई, गोकल मिढ़ा, राज कुमार कुंडल, कंवर सैन, मुकेश कुमार लक्की, जसकरण सिंह बराड़, विजय कुमार जग्गा, गौरव बजाज, सुरिन्द्र गेदर, देसराज कम्बोज, अरविंद बजाज सहित कई वकील मौजूद रहे।
फोटो:1, हड़ताल करते वकील।

Taza Khabar