पंजाब 30 जनवरी 2024* चश्मे की दुकान पर चोरी करने वाले मुलाजिम दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 30 जनवरी (शर्मा/सोनू): नरसेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार व सोशल मीडिया पर हलचल टीवी चैनल के संवाददाता बिट्टू नरूला उर्फ अनीश नरूला वासी गोबिंद नगरी गली नं.1 के बयानों पर नगर थाना पुलिस ने नेहरू पार्क के सामने उसकी दुकान में उसके ही मुलाजिमों द्वारा चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 19, 29.1.24 भांदस की धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मुलाजिम करण कुमार पुत्र हीरा लाल वासी राजीव नगरी गली नं.1, अबोहर, अंकित कुमार पुत्र सर्वेश कुमार वासी अजीमगढ़ अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगर थाना अबोहर के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई रणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दोनों युवकों को चोरी के सामान सहितकाबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या6अप्रैल 26*पहली बार होगा रामनगरी में चक्रवर्ती महाराज दशरथ महोत्सव, 22 अप्रैल को भब्य भूमि पूजन*
लखनऊ 6 अप्रैल 26*अब नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी… यूपी बोर्ड का बड़ा फरमान,