पंजाब 29 सितम्बर *एटीएम तोडऩे का तीसरा आरोपी अजय कुमार काबू, मोटरसाईकिल बरामद, जेल भेजा
अबोहर, 29 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश/सुरिन्द्र शर्मा): नगर थाना के एडीशनल प्रभारी सर्बजीत सिंह, एसआई लालचंद व अन्य पुलिस पार्टी ने सीतो रोड पर एटीम कटर से तोडऩे के तीसरे आरेापी अजय कुमार पुत्र रामलाल वासी अजीमगढ़ को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी से रिमांड के दौरान मोटरसाईकिल बरामद किया गया।
इस मामले में पहले अनिल कुमार पुत्र रामलाल वासी अजीमगढ़ व सिमरणजीत सिंह पुत्र सिकंदर सिंह निवासी सिकंदरपुर सिरसा हरियणा को पहले पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने सीतो रोड पर एटीएम पर कटर लगाकर तोडने के मामले में मुकदमा नंबर 256, 10-9-2022 भादंसं की धारा 457, 380, 511 आईपीसी के तहत सिमरणजीत सिंह पुत्र सिकंदर सिंह निवासी सिकंदरपुर सिरसा हरियणा व अजय कुमार व अनिल कुमार पुत्रान राम लाला वासी अजीमगढ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:6, पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*वीरू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी क्यों नहीं हो रही कार्रवाही श्मशान घाट पर गुंडा / पंडा टैक्स वसूली करने वालो के खिलाफ
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर 54 दिन तक रहेगी रोक