पंजाब 29 जनवरी 2024* अबोहर के क्रिकेट स्टेडियम में दो दिवसीय टूर्नामेंट 31 से : एसएसपी मनजीत सिंह
-आप के हल्का इंचार्ज अरूण नारंग और जिला उपायुक्त डा. सेनू दुग्गल होंगी मुख्यातिथि
अबोहर, 29 जनवरी (शर्मा/सोनू)। पंजाब सरकार चलाए जा रहे नशा मुक्त पंजाब अभियान के तहत राज्य के डीजीपी श्री गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर जिला फाजिल्का पुलिस द्वारा दूसरे ओपन इन्वीटेशनल टूर्नामेंट का आयोजन 31 जनवरी से 1 फरवरी तक स्थानीय आभा स्कवेयर में बने क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। जिले के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने बताया कि ओपन टूर्नामेंट में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक क्रिकेट, वालीबाल, शूटिंग, महिला एवं पुरूष रैस्लिंग, गल्र्ज कबडडी व पुरूषों की रस्सा कशी के मुकाबले होंगें। उन्होंनें बताया कि विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंनें बताया कि 1 फरवरी को समापन समारोह के मुख्यातिथि आप पार्टी के हलका इंचार्ज अरूण नारंग व जिला उपायुक्त श्रीमती सेनु दुग्गल होंगीं। जोकि सांय 4 बजे इस पहुंचकर विजेता टीमों और खिलाडियों को सम्मानित करेंगें। इधर हलका इंचार्ज अरूण नारंग ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान जी की सरकार युवाओं को नशों की गर्त से बाहर निकालने और खेलों की ओर जोडने के लिए भरकस प्रयास कर रही है। इसलिए अधिक से अधिक युवाओं को न सिर्फ ऐसी खेलों में हिससा लेना चाहिए बल्कि इन टूर्नामेंट में पहुंचकर इसका लुत्फ उठाते हुए खिलाडियों का उत्साहवर्धन भी करना चाहिए। जिले के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने क्षेत्र के युवाओं को इस टूर्नामेंट में पहुंचने की अपील की है।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
बाँदा 3 मार्च 26*किया गया होलिका दहन
बांदा3मार्च26*होली पर्व को लेकर थाना अध्यक्ष का सघन चेकिंग अभियान, पैदल गश्त कर लोगों को किया जागरूक*
मेरठ3मार्च 26*नवविवाहिता दिल्ली पुलिस की दरोगा रिंकी यादव और उनके पति से बदमाशों ने लूट की