पंजाब 29 अगस्त 2023* नगर थाना पुलिस ने 8 मोटरसाईकिलों सहित कुलविंद्र सिंह को काबू किया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 29 अगस्त 2023* नगर थाना पुलिस ने 8 मोटरसाईकिलों सहित कुलविंद्र सिंह को काबू किया
नशा तस्करों, लूटपाट व चोरी करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी अरूण मुंडन
अबोहर, 29 अगस्त (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व नगर थाना 1 के प्रभारी इंस्पैक्टर सुनील कुमार, एएसआई रणजीत सिंह ने प्रैस को सम्बोधित करते हुए बताया कि शहर में बढ़ रही बाईक चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए नाकाबंदी जारी है। चोरी के मामले में एक चोर कुलविंद्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी लक्खो के उताड़ सदर फाजिल्का को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही से 8 मोटरसाईकिल बरामद किए हैं। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अभी और मोटरसाईकिल बरामद होने की संभावना जताई जा रही है। डीएसपी अरूण मुंडन ने लोगों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके इलाके में कोई व्यक्ति नशा तस्करी करता है या संदिग्ध दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि पब्लिक सहयोग करे तो जिले को नशामुक्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों, लूटपाट व चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो:, जानकारी देते डीएसपी व आरोपी तथा मोटरसाईकिल।

More Stories
पूर्णिया 22 फ़रवरी 26*“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं ने पोस्टर के जरिए डायरिया के रोकथाम का दिया गया संदेश
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी