पंजाब 28 सितम्बर 2023* पत्नी व बेटी को राजस्थान से पंजाब में छोडक़र हुआ पति फरार
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 28 सितम्बर 2023* पत्नी व बेटी को राजस्थान से पंजाब में छोडक़र हुआ पति फरार
-पिता लालचंद ने उपचार क लिए बेटी पूजा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया
-मामले की जांच जारी
अबोहर, 27 सितम्बर (शर्मा/सोनू): अबोहर अजीमगढ़ निवासी लालचंद ने बताया कि उसकी दो बेटियां सादुलशहर मटीली के निकट के गांव में विवाहित हैं। उसकी बड़ी बेटी पूजा को आज उसका पति विनोद कुमार मटीली राजस्थान से अबोहर चुंगी पर छोडक़र फरार हो गया। पूजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि उसकी बेटी चुंगी के पास बेहोश है। लालचंद ने अपनी बेटी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। लालचंद ने बताया उसकी बेटी का पति विनोद कुमार दहेज के लिए परेशान करता है। उसकी छोटी शीला रानी पत्नी महेंद्र कुमार भी उसी घर में विवाहित है। शीला रानी की तबीयत भी खराब रहती है। लालचंद ने बताया कि विनोद कुमार का परिवार लालची किस्म का है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि दहेज लोभियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये। मामले की सूचना नगर थाना 2 की पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, उपचाराधीन विवाहिता
More Stories
प्रयागराज4अगस्त25*मंत्री नन्दी ने करछना तहसील के बाढ़ प्रभावित कटका गांव का किया निरीक्षण*
लखनऊ4अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली4अगस्त25*नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबूसोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की