पंजाब 28 जून 2024* 5 ग्राम हैरोइन सहित पकड़े गए आरोपी गुरलीन को जेल भेजा
अबोहर, 28 जून (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रमिला रानी, एएसआई सुखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 5 ग्राम हैरोइन सहित पकड़े गए आरोपी गुरलीन को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रमिला रानी, एएसआई सुखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त सुभाष नगर लिंक रोड जा रही थी कि सामने से एक युवक मोटरसाईकिल पर संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। जब उसे रोककर तलाशी ली तो 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरलीन उर्फ गुणी पुत्र सुखविंद्र सिंह वासी गली नं.4, ठाकर आबादी अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया था।
फोटो: 4, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर देहात 14 अप्रैल 2026**कानपुर देहात नगर पंचायत रानियां बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती*
मथुरा 14 अप्रैल 26*माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार विज्ञान भवन नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन का डीडी न्यूज़ पर सीधा प्रसारण *
मथुरा 14 अप्रैल 26*बाबा साहेब की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर फ्लैग मार्च*