पंजाब 28 जुलाई 2023* 20 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के साथ रिश्ते में लगते चाचा ने किया बलात्कार
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 28 जुलाई 2023* 20 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के साथ रिश्ते में लगते चाचा ने किया बलात्कार
अबोहर, 28 जुलाई (शर्मा/सोनू): बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव में एक 20 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के रिश्तेदारी में लगते चाचा बेअंत सिंह ने लडक़ी को घर में अकेला पाकर बलात्कार किया। होश में आने पर लडक़ी ने अपने परिजनों को बताया कि उसके चाचा बेअंत ने उसके साथ यह घिनौनी हरकत की है। लडक़ी को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। लडक़ी का मेडीकल करवाया जायेगा। दूसरी ओर थाना प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। लडक़ी की माता ने बताया कि बेअंत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह वासी धर्मपुरा ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसने पुलिस प्रशासन से आरोपी को जल्द काबू कर उसके खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।
इधर समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू ने इस घटना पर कडी निंदा करते हुए कहा कि एक ओर तो परमात्मा की करनी के चलते पीडिता पहले से ही दिव्याग है ऊपर से युवक ने उसके साथ इस प्रकार कुकर्म की हत्या को अंजाम दिया उसके खिलाफ पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें