पंजाब 27 फरवरी 2024* 35 किलो पोस्त आरोपी परमजीत सिंह पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 27 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी हैडक्वाटर, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह द्वारा राजपुरा बैरियर पर नाकाबंदी कर रखी थी कि इतने में राजस्थान की ओर से एक कैंटर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब कैंटर की तलाशी ली तो प्याजों के नीचे से 35 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान परमजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी अरनीवाला जिला फाजिल्का के रूप में हुई। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ15जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया15जून26*पूर्णिया का ग्रीन सिटी पार्क बना आकर्षण का केंद्र
लखीमपुर खीरी15जून26*पलिया विधायक रोमी साहनी के समर्थन में उनके आवास पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे