पंजाब 27 जुलाई* पुलिस पर हमला करने वाला सातवां आरोपी काबू, जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 27 जुलाई* पुलिस पर हमला करने वाला सातवां आरोपी काबू, जेल भेजा
अबोहर, 27 जुलाई (शर्मा/सोनू)। थाना खुइयां सरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एडिशन एचएचओ सरनजीत ंिसह व अन्य पुलिस पार्टी ने पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले सातवें आरोपी हरचरण पुत्र देवराज को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाशीश ने उन्हें जेल भेज देने के आदेश पारित किए। जानकरी के अनुसार चौकी कल्लरखेडा प्रभारी मनजीत सिंह के ब्यानों पर पुलिस पर हमला करने के आरोप में मुकदमा नंबर 73, 21-7-2023, भादंसं की धारा 307, 332, 333, 353, 186, 148, 149 आईपीसी के तहत नौ लोगों के खलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस छह आरोपी राम प्रताप, सुरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, धमेन्द्र, कुंदन लाल व राजेश कुमार को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में चार महिला फरार बताई जा रही है, जिनके नाम बिमला पत्नी राम प्रताप, पुष्पा पत्नी मनजिन्द्र कुमार, प्रियंका पत्नी सुरेन्द्र कुमार व भगवती देवी पत्नी हरचंद इस मामले में फरार है। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि जल्द ही इन महिलाओं को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के चलते इन्होंने पुलिस पर हमला किया था। मामले की जांच जारी है।

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।